बिहार में शख्स को हथियार दिखाकर 12 बदमाशों ने खुलवाया घर का दरवाज़ा, ₹5 लाख के गहने लूटे
अररिया (बिहार) में शनिवार रात को 10-12 नकाबपोश बदमाश एक घर से हथियार के बल पर ₹5 लाख के गहने, ₹55,000 नकद व अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाशों ने आवाज़ देकर घर के मालिक को जगाया फिर हथियार दिखाकर दरवाज़ा खुलवाने के बाद दंपति को बंधक बना लिया। मामले में केस दर्ज हो गया है।
read more at हिन्दुस्तान


