हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के छोटे भाई गुलशन का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 57-वर्षीय भाई गुलशन खट्टर का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरे लिए यह अपूरणीय क्षति है...आज मैं उनकी अंत्येष्टि में दोपहर 3 बजे रोहतक में शामिल होऊंगा।" मुख्यमंत्री ने लोगों से ज़्यादा संख्या में एकत्रित न होने की अपील की।
read more at अमर उजाला


