उत्तराखंड में सेवा के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन को सरकार देगी ₹1 लाख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों पर आश्रित परिवार को तत्काल ₹1 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने 'X' पर लिखा, "हमारी सरकार पुलिस संगठन एवं उनके परिजन को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।"
read more at दिप्रिंट


