मनी लॉन्डरिंग मामले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल 8 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजी गई
मनरेगा फंड के कथित गबन से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की ईडी की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें 8-जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, सिंघल के सीए सुमन कुमार के घर से ₹17 करोड़ कैश बरामद हुआ था जिसके बाद उन्हें 11-मई को गिरफ्तार किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


