पीएम मोदी के तेलंगाना दौरे से पहले हैदराबाद में दिखे 'मोदी नो एंट्री' लिखे हुए बैनर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेलंगाना दौरे से पहले हैदराबाद के बंजारा हिल्स, जुबली हिल्स और हाईटेक सिटी में 'मोदी नो एंट्री' लिखे हुए बैनर दिखे हैं। कथित तौर पर तेलंगाना चेनेथा यूथ फोर्स द्वारा लगाए गए इन बैनर्स में हैंडलूम उत्पादों पर लगे 5% जीएसटी को वापस लेने की मांग की गई है। गौरतलब है, प्रधानमंत्री शनिवार को तेलंगाना जाएंगे।
read more at जनसत्ता


