Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ₹1,200 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ 'दुनिया का पहला हेरिटेज रिवर फ्रंट'

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 25 July, 2023
कोटा (राजस्थान) में ₹1,200 करोड़ की लागत से 6 किलोमीटर लंबा हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट तैयार हो गया है। यहां देश की सबसे बड़ी नंदी की मूर्ति, भगवान विष्णु के दशावतार की मूर्ति और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का फेस मास्क स्थापित किया गया है। राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल ने इसे दुनिया का पहला हेरिटेज रिवर फ्रंट बताया है।