Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफसर ने शेयर किया केरल में 2 लोगों का पीछा कर रहे हाथी का वीडियो, दी पर्यटकों को चेतावनी

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 4 February, 2024
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने दो लोगों का पीछा कर रहे एक हाथी का वीडियो X पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति ज़मीन पर गिरने के बाद हाथी से बाल-बाल बच जाता है। अधिकारी ने लिखा, "केरल में यह शख्स भाग्यशाली रहा...वन्यजीव क्षेत्र में वाहन से (बाहर) न निकलें या जानवरों के नज़दीक न जाएं।"
read more at Hindustan Times