Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर अगले 3 दिन के लिए यूपी के कई ज़िलों के लिए जारी किया अलर्ट

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 26 January, 2024
मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, आगरा, इटावा, औरैया व कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 29 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।