यूपी में माचिस लेकर मॉल में जा रहे शख्स को पीटते गार्ड्स का वीडियो आया सामने, 2 गिरफ्तार
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के लॉजिक्स मॉल के बाहर एक शख्स की पिटाई करते सिक्योरिटी गार्ड्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस के अनुसार, गार्ड्स ने शख्स को माचिस लेकर मॉल के अंदर जाने से रोका था जिसके बाद उनमें कहासुनी हुई और शख्स ने गार्ड्स का रजिस्टर फाड़ दिया था। 2 गार्ड गिरफ्तार हो गए हैं।
read more at Times Now


