विमेन्स प्रीमियर लीग के पहले सीज़न के सभी मैचों में महिलाओं को मिलेगा मुफ्त प्रवेश
पहली बार होने वाली विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के सभी मैचों में महिलाओं को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश मिलेगा। वहीं, पुरुषों के लिए टिकट की कीमत ₹100 और ₹400 रखी गई है। गौरतलब है कि पहला मैच 4 मार्च, 2023 को मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
read more at News24 हिंदी


