अमेरिका के न्यू मेक्सिको में छात्रों को स्कूलों में मिलेगा मुफ्त भोजन
न्यू मेक्सिको (अमेरिका) के स्कूलों में छात्रों को मुफ्त में भोजन दिया जाएगा। राज्य की गवर्नर मिशेल लुज़न ग्रीशम ने सोमवार को इससे जुड़े कानून पर हस्ताक्षर किए। गवर्नर ने कहा, "जब हम अपने बच्चों को खाना खिलाते हैं, तब हम अपने भविष्य को भी बेहतर बनाते हैं। इस निवेश से न्यू मेक्सिको के लोगों को भविष्य में फायदा होगा।"
read more at भाषा


