राजस्थान में ठग को पकड़ने आई मुंबई पुलिस, ग्रामीणों ने 2 पुलिसकर्मियों को पीटा
भरतपुर (राजस्थान) में ठगी के एक आरोपी को पकड़ने पहुंची मुंबई पुलिस के 2 पुलिसकर्मियों की ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। मुंबई पुलिस ने आरोपी का घर ढूंढने के लिए चुनावी सर्वे का बहाना बनाया था। दरअसल, मुंबई पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ लिए जाने के बाद ग्रामीणों ने उन पुलिसकर्मियों को किडनैपर समझ लिया था।
read more at Public


