यूपी में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़; 2,000 लीटर नकली घी बरामद
आगरा (उत्तर प्रदेश) में एसटीएफ ने एक पॉश कॉलोनी में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 2,000 लीटर नकली घी ज़ब्त किया है। एसटीएफ ने मौके से नकली घी बनाने के सामान के साथ ही काफी मात्रा में एक्सपायर्ड चॉकलेट व डुप्लीकेट सिगरेट भी बरामद की है। फैक्ट्री संचालक समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


