युगांडा ने बनाया टी20 विश्व कप के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर
वेस्टइंडीज़ ने रविवार को गयाना में टी20 विश्व कप-2024 के मैच में युगांडा को 12-ओवरों में 39-रनों पर ऑल आउट करने के बाद 134-रनों से मैच जीत लिया। युगांडा ने टी20 विश्व कप के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर बनाया। गौरतलब है कि श्रीलंका ने टी20 विश्व कप-2014 में नीदरलैंड्स को 39-रनों पर ऑल आउट किया था।
read more at इंडिया टीवी


