अमेरिका में सड़क दुर्घटना में भारतीय मूल के 26 वर्षीय युवक की हुई मौत
पेंसिलवेनिया (अमेरिका) के क्लेरियन टाउनशिप में सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय भारतीय युवक की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, 24 दिसंबर को बर्फीले तूफान के कारण कई वाहनों के आपस में टकराने से हादसा हुआ जिसमें क्वींस न्यूयॉर्क निवासी भारतीय मूल के मनप्रीत सिंह की मौत हो गई। मनप्रीत को क्लेरियन अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
read more at भाषा


