हिरासत में महिला की मौत को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन के बाद ईरान ने खत्म की मॉरेलिटी पुलिस
न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने ईरान के प्रॉसिक्यूटर जनरल का हवाला देते हुए बताया है कि ईरान में मॉरेलिटी पुलिस की यूनिट खत्म कर दी गई है। दरअसल, ठीक से हिजाब नहीं पहनने को लेकर मॉरल पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महसा अमिनी नामक 22-वर्षीय महिला की मौत के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे।
read more at News18 हिंदी


