नेहा ने हमसे बिना मिले शो छोड़ दिया, उनके आरोप झूठे हैं: बकाया पर 'तारक...' के निर्माता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने वाली ऐक्ट्रेस नेहा मेहता के आरोप '6-महीने का बकाया नहीं मिला' पर शो के निर्माताओं ने कहा कि नेहा ने 2020 में उनसे बिना मिले शो छोड़ दिया था। निर्माता के मुताबिक, नेहा के आरोप झूठे हैं व उन्होंने शो छोड़ने के डॉक्यूमेंट्स साइन नहीं किए जिसके बिना वे फाइनल सेटलमेंट नहीं कर सकते।


