छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान हुए शहीद, 14 जवान घायल
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए। न्यूज़ एजेंसी 'एएनआई' ने बताया कि गोलीबारी में 14 अन्य जवान घायल हो गए हैं। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज के अनुसार, यह वही जगह है जहां 2021 में नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हुए थे।


