बुर्का पहनी छात्रा को कर्नाटक में स्कूल ने रोका, कपड़े बदलने पर मिली परीक्षा देने की अनुमति
कर्नाटक के हुबली ज़िले में सोमवार को एक स्कूल ने बुर्का पहनकर बोर्ड परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा को गेट पर ही रोक दिया। हालांकि बाद में स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आने पर छात्रा को परीक्षा देने की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने कहा है कि छात्रा को बुर्का उतारकर आने और कपड़े बदलने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


