Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केके के अंतिम कॉन्सर्ट को लेकर व्लॉगर ने ममता बनर्जी को कहे अपशब्द, केस दर्ज

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 5 June, 2022
दिवंगत गायक केके के अंतिम कॉन्सर्ट को लेकर फेसबुक लाइव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपशब्द कहने को लेकर व्लॉगर रोड्दुर रॉय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रोड्दुर ने सत्तारूढ़ टीएमसी को नज़रुल मंच में हुए कॉन्सर्ट में कुप्रबंधन का दोषी ठहराते हुए अपशब्द कहे थे। केके को कॉन्सर्ट के बाद कार्डियक अरेस्ट आया था।