अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी के लिए सलमान खान पहुंचे जामनगर, कई सेलेब्रिटी भी हुए रवाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 29वां जन्मदिन जामनगर (गुजरात) में मनाएंगे। बर्थडे पार्टी के लिए अभिनेता सलमान खान मंगलवार को जामनगर पहुंचे और एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। जान्हवी कपूर, उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऑरी भी जामनगर के लिए रवाना हो गए।
read more at Mid-day


