Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2017 से अक्टूबर 2022 तक सांसदों व विधायकों के खिलाफ सीबीआई ने 56 केस दर्ज किए

short by शिव / on Wednesday, 7 December, 2022
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि 2017 से इस साल अक्टूबर तक सीबीआई द्वारा सांसदों व विधायकों के खिलाफ 56 केस दर्ज किए गए। मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 22 मामलों में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। बकौल मंत्रालय, इनमें से सर्वाधिक मामले (10) आंध्र प्रदेश से हैं।