Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने बहन की शादी पर गिफ्ट किया दिवंगत पिता का मोम का पुतला, अफसर ने शेयर किया वीडियो

short by shashank mishra / on Friday, 1 July 2022
हैदराबाद में फानी कुमार नामक शख्स ने अपनी बहन की शादी पर दिवंगत पिता का मोम का आदमकद पुतला गिफ्ट किया जिसका वीडियो आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीट किया है। कुमार के मुताबिक, पिछले साल कोविड-19 संक्रमित होने के बाद पिता का निधन हो गया था। बकौल कुमार, पुतला तैयार होने में 1 वर्ष से अधिक का समय लगा।