तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मिलकर भावुक हुए भगवंत मान, कहा- कोई सहूलियतें नहीं मिल रहीं
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, "बहुत दुख हुआ। हार्डकोर क्रिमिनल होते हैं, उनकी वाली सहूलियतें भी नहीं मिल रही हैं।" उन्होंने आगे कहा, "उनका (अरविंद केजरीवाल) कसूर क्या है? उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, बिजली फ्री कर दी, यही कसूर है?"
read more at ABP न्यूज़


