असम की 7-वर्षीय फ्लोरिना गोगोई ने जीता 'सुपर डांसर 4', ₹15 लाख की पुरस्कार राशि मिली
असम के जोरहाट की रहने वाली 7-वर्षीय फ्लोरिना गोगोई ने डांस रिऐलिटी शो 'सुपर डांसर 4' का खिताब जीत लिया है। फ्लोरिना को ₹15 लाख की पुरस्कार राशि दी गई और उनके गुरु तुषार शेट्टी को ₹5 लाख का चेक मिला। कर्नाटक के पृथ्वीराज को फर्स्ट रनर-अप जबकि पंजाब के संचित चानाना को दूसरा रनर-अप घोषित किया गया।


