आरएसएसबी ने पेपर लीक को लेकर फरवरी में हुई सीएचओ भर्ती परीक्षा को किया रद्द
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 19 फरवरी को आयोजित हुई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) संविदा भर्ती परीक्षा-2022 निरस्त कर दी है। बकौल बोर्ड, जयपुर, अजमेर व कोटा के परीक्षा केंद्रों में आयोजित सीएचओ परीक्षा के कई प्रश्न पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होने की जांच की गई है। यह परीक्षा अब 3 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


