अस्पताल में भर्ती हुईं सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं ऐक्ट्रेस डॉली सोही, सांस लेने में है तकलीफ
सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं टीवी ऐक्ट्रेस डॉली सोही ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने लिए दुआ करने को कहा है। उन्होंने लिखा, "दुआ...चमत्कार जैसी होती है इसलिए मेरे लिए दुआ करें…मुझे इसकी ज़रूरत है।" ऐक्ट्रेस की टीम ने 'आईएएनएस' से कहा कि सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at Mid-day


