Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हनुमान जयंती पर दिल्ली में हनुमान मंदिर पहुंचीं सुनीता केजरीवाल, कहा- पति संग जल्द आऊंगी

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 23 April, 2024
हनुमान जयंती के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा, "हनुमान जी सबको सद्बुद्धि दें और सबका मंगल हो। हनुमान बाबा सबके कष्ट दूर करें, मेरे भी।" उन्होंने कहा, "सर (अरविंद केजरीवाल) के साथ जल्द ही आऊंगी।"