Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओलंपियन ऐलेक्ज़ेंड्रा पॉल का 31 साल की उम्र में कनाडा में कार दुर्घटना में हुआ निधन

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 27 August, 2023
कनाडा की पूर्व प्रोफेशनल फिगर स्केटिंग ओलंपियन ऐलेक्ज़ेंड्रा पॉल का 31 साल की उम्र में निधन हो गया है। कनाडा में इस हफ्ते कार दुर्घटना में उनका निधन हुआ। पॉल ने 2010 जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था और वह 2014 विंटर ओलंपिक्स में आइस डांस प्रतियोगिता में पार्टनर मिचल इस्लाम के साथ 18वें स्थान पर रही थीं।
read more at Olympics