Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जयपुर पहुंचे पूर्व ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, आमेर महल व जयगढ़ किले का किया भ्रमण

short by shashank mishra / on Thursday, 15 December, 2022
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में कई प्रसिद्ध जगहों का भ्रमण किया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। राज्य पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जॉनसन ने आमेर महल व जयगढ़ किले का दीदार किया। जॉनसन एक कारोबारी समूह के निजी समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे हैं।