Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले पहले क्रिकेटर बने बाबर आज़म

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 11 April 2022
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने वेस्टइंडीज़ के टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रैथवेट और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को पछाड़कर मार्च महीने का आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। इसके साथ ही बाबर 2 बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर रेचल हेन्स आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ बनीं।
read more at ICC