Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एप्पल के सीईओ ने दुबई में 9 वर्षीय भारतीय ऐप डेवलपर को भेजा ईमेल, दी शुभकामनाएं

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 25 September 2022
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने दुबई में रहने वाली 9 वर्षीय भारतीय ऐप डेवलपर हाना को बधाई दी है। हाना ने 'हानाज़' नामक एक स्टोरीटेलिंग ऐप बनाया है जिसपर माता-पिता कहानियां रिकॉर्ड कर सकते हैं। सबसे युवा आईओएस डेवलपर होने का दावा करने वाली हाना से कुक ने कहा, "इतनी कम उम्र में इतनी प्रभावशाली उपलब्धियों के लिए बधाई।"
read more at Siasat Daily Hindi