यूपी में 'बीजेपी कार्यकर्ताओं' ने पुलिसकर्मी से की मारपीट; अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
अलीगढ़ (यूपी) में कुछ कथित बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपियों की बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपाइयों में 'ज़ीरो टॉलरेंस' के लिए...टॉलरेंस ज़ीरो क्यों है?"
read more at हिन्दुस्तान


