महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप की टीम का हुआ एलान, 3 भारतीय शामिल
पहली बार खेले गए महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2023 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का एलान हो गया है। टीम में 3 भारतीयों श्वेता सहरावत, शेफाली वर्मा और पार्श्वी चोपड़ा को शामिल किया गया है। इंग्लैंड की ग्रेस स्क्रिवेंस को टीम का कप्तान चुना गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की कराबो मेसो को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है।
read more at NewsBytes हिन्दी


