दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत के बाद ‘रिंकिया के पापा’ गाने पर नाचते दिखे ‘आप’ समर्थक
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के परिणामों में ‘आप’ को बहुमत मिलने के बाद बीजेपी नेता मनोज तिवारी के गाने ‘रिंकिया के पापा’ पर नाचते ‘आप’ समर्थकों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में ‘आप’ समर्थक एलईडी स्क्रीन पर इस गाने का वीडियो चलाकर डांस करते दिखे। एमसीडी चुनाव में 'आप' को 134 जबकि बीजेपी को 104 सीटें मिलीं।
read more at जनसत्ता


