Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

90 साल के लिए तिजोरी में बंद कर दी जाएगी महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की वसीयत

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 13 September 2022
महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की वसीयत को कम-से-कम 90 वर्षों के लिए सील कर एक तिजोरी में बंद रखा जाएगा। दरअसल, दिवंगत शासकों की वसीयत को सील करने की परंपरा 1910 से चली आ रही है। परंपरा के अनुसार, किसी वरिष्ठ शासक की मृत्यु के बाद उनकी वसीयत का निर्वाहक वसीयत को सील करने के लिए लंदन हाईकोर्ट में आवेदन देता है।
read more at Reuters