कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए पाक आतंकी की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
पिछले महीने राजौरी (जम्मू-कश्मीर) के नौशेरा में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकी तबारक हुसैन की शनिवार को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। गौरतलब है, हुसैन ने कहा था कि उसे पाकिस्तानी सेना के एक कर्नल ने आत्मघाती मिशन पर भारत भेजा था और इसके लिए ₹30,000 ऑफर किए थे।
read more at हिन्दुस्तान


