Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र की आपत्ति के बावजूद कॉलेजियम ने दोबारा की समलैंगिक वकील को जज बनाने की सिफारिश

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 19 January, 2023
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने समलैंगिक वकील सौरभ कृपाल को दिल्ली हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की दोबारा सिफारिश की है। बकौल कॉलेजियम, सेक्शुअल ओरिएंटेशन के कारण उन्हें अनुपयुक्त नहीं माना जा सकता है। कॉलेजियम द्वारा पहली बार कृपाल की सिफारिश करने के बाद केंद्र ने उनके विदेशी पार्टनर पर आपत्ति जताते हुए कॉलेजियम से पुनर्विचार करने को कहा था।