क्राइम ब्रांच को दिए गए ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर हुए हमले की जांच करने के निर्देश
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर हुए हमले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" एक पुलिसकर्मी ने रविवार को दास को गोली मारी और उनकी हालत गंभीर है।
read more at News24 हिंदी


