सीमा हैदर ने सचिन को 'लप्पू' और 'झींगुर' कहने वाली पड़ोसन को दी मुकदमा करने की चेतावनी
पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन के पास गौतमबुद्ध नगर (यूपी) आई सीमा हैदर ने सचिन को 'लप्पू' और 'झींगुर' कहने वाली पड़ोसन मिथिलेश भाटी को मानहानि का केस करने की चेतावनी दी है। सीमा के वकील एपी सिंह के अनुसार, यह देश के हर पति का अपमान है। चेतावनी के बाद भाटी ने कहा कि उनकी ज़ुबान फिसल गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


