Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं भारत के टॉप 5 शतरंज खिलाड़ी?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Friday, 4 August, 2023
ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर 17-वर्षीय ग्रैंड मास्टर गुकेश डी भारत के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। वर्तमान में क्लासिक चेस में गुकेश की लाइव रेटिंग 2755.9 है जबकि विश्वनाथन आनंद की रेटिंग 2754.0 है। वहीं, सूची में तीसरे स्थान पर विदित गुजराती, चौथे स्थान पर पेंतला हरिकृष्णा और पांचवे स्थान पर आर प्रग्नानंदा हैं।
read more at Twitter