जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा से लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकियों को किया गया गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा से सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट किया है, "पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर हाफू नगीनपोरा जंगल में स्थित आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।" 2022 में कश्मीर में 172 आतंकियों को ढेर किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


