रूस के साथ युद्ध में मारा गया यूक्रेन का फाइटर पायलट 'घोस्ट ऑफ कीव'; सामने आई पहचान
यूक्रेन में कोलोमिया के मेयर बोगदान स्तानिस्लावस्की ने बताया है कि 'घोस्ट ऑफ कीव' के नाम से मशहूर देश के लड़ाकू पायलट की युद्ध में मौत हो गई है। मौत के बाद उनकी पहचान 29-वर्षीय मेजर स्टेपन ताराबल्का के रूप में सामने आई है। बकौल स्तानिस्लावस्की, दुश्मन से लड़ते समय ताराबल्का के मिग-29 को गिरा दिया गया था।
read more at Mirror


