Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुस्लिम की गाड़ी में बैठने पर कर्नाटक में हिंदू महिलाओं से दुर्व्यवहार, 2 आरोपी गिरफ्तार

short by तान्या झा / on Sunday, 10 October 2021
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले में पुलिस ने शनिवार को एक मुस्लिम व्यक्ति की गाड़ी में बैठने पर 2 हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गीता और मंजुला अपने परिचित अशरफ की गाड़ी से जा रही थीं तभी 6-8 बाइक सवारों ने गाड़ी रोककर उनके साथ गाली-गलौज की।