Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक एचसी ने रजनीकांत की पत्नी को फिल्म 'कोचडयान' से जुड़े एक मामले में दी आंशिक राहत

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Wednesday, 10 August, 2022
कर्नाटक हाईकोर्ट ने फिल्म 'कोचडयान' के वित्तीय विवाद से जुड़े मामले में ऐक्टर रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत को आंशिक राहत दी है। अदालत ने विज्ञापन कंपनी द्वारा दायर शिकायत में लता के खिलाफ धोखाधड़ी, झूठे बयान देने और झूठे सबूतों का इस्तेमाल करने के आरोपों को खारिज किया। हालांकि, अदालत ने लता के खिलाफ जालसाज़ी का आरोप बरकरार रखा।