फॉर्च्यून 500 के मुताबिक, 2021 में कौन रहे सर्वाधिक वेतन पाने वाले सीईओ?
कारोबारी पत्रिका फॉर्च्यून की वार्षिक सूची 'फॉर्च्यून 500' के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 2021 में सर्वाधिक वेतन ($23.5-अरब) पाने वाले सीईओ रहे। उनके बाद एप्पल के सीईओ टिम कुक ($77-करोड़), एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ($56-करोड़) और नेटफ्लिक्स के को-सीईओ रीड हेस्टिंग्स ($45-करोड़) रहे। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला $30-करोड़ के साथ सूची में 7वें स्थान पर हैं।
read more at Moneycontrol


