Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राज्यसभा में हंगामे का ज़िक्र कर भावुक हुए सभापति वेंकैया, कहा- रातभर सो नहीं सका

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 11 August 2021
उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू पिछले दिन सदन में हुए हंगामे का ज़िक्र कर बुधवार को भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "जिस तरह कल...(सदन की) पवित्रता को तहस-नहस किया गया, उससे मैं बहुत दुखी हूं...मैं रातभर सो नहीं सका। कुछ लोग टेबल पर बैठे थे, कुछ ऊपर चढ़ गए।" वहीं, सदस्यों की नारेबाज़ी के बीच सदन स्थगित हो गया।