ईमानदारी है तो 'परम मित्र' के महाघोटालों पर रेड करें पीएम: छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड पर खरगे
ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में कई कांग्रेस नेताओं के घर हुई छापेमारी पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में ज़रा भी ईमानदारी है तो अपने 'परम मित्र' के महाघोटालों पर रेड करें।" उन्होंने कहा, "पिछले 9 वर्षों में ईडी ने जो रेड की हैं उसमें 95% विपक्षी नेताओं पर और सर्वाधिक कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हैं।"
read more at ABP न्यूज़


