कपल के पास मिले सिर्फ ₹20 तो दिल्ली में उल्टा ₹100 थमा गए नशे में धुत लुटेरे
दिल्ली के शाहदरा में नशे में धुत 2 लुटेरों द्वारा लूट की कोशिश के दौरान कपल के पास सिर्फ ₹20 मिलने पर उल्टा ₹100 थमाकर फरार होने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। लुटेरों ने पहले बंदूक से कपल को डराया और फिर तलाशी ली थी। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद दोनों को पकड़ लिया।
read more at हिन्दुस्तान


