रूस के साथ युद्ध में 10 से 13 हज़ार यूक्रेनी जवानों ने गंवाई जान
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के सलाहकार मिखेल पदल्याक ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया है कि रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन ने अब तक अपने 10 से 13 हज़ार सैनिकों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों की संख्या इससे भी कहीं ज़्यादा है। बकौल मिखेल, वह मृतकों के आंकड़े कभी नहीं छिपाएंगे।
read more at ABP न्यूज़


